Saturday, 21 March 2015

"सौदा...!!"

एक बार वक़्त लेकर
हम आये थे तुम्हारे पास
तुमने कहा था
अभी फुर्सत नहीं है
ज़िन्दगी इतनी तेज़ भाग रही कि
चलो एक सौदा कर लेते हैं आज
अगर तुम समय लेकर आओगे
तो हम भी समय लेकर आएंगे
वरना इतना समय नहीं है इंतज़ार का
अब मैंने भी उनकी खबर रखनी छोड़ दी
जो सिर्फ अपने लिये ही समय रखते हैं
----------*----------

Thursday, 22 January 2015

"मैं...!!"

मैं और मेरे अंदर का मैं
मारता हूँ पल पल एक मैं को
न जाने फिर भी
ज़िन्दा हैं  कितने मैं
ज़िन्दा हैं अभी भी
मेरे अंदर मेरा मैं
----------*----------

Tuesday, 6 January 2015

"आहिस्ता आहिस्ता फिर अकेला हो गया...!!"






आहिस्ता आहिस्ता फिर अकेला हो गया....
चुन चुन कर दोस्तों की ...
महफ़िल सजाई थी मैंने !!
अपनी अपनी बात सभी ने सुनाई...
कुछ मैंने भी अपनी बताई !!
रात जब और बड़ी हुई...
महफ़िल का रंग भी गहराया...
वक़्त कैसे कटा...
कब रात बीती और कब उजाला हुआ...
महफ़िल टूटी कि मैं....
आहिस्ता आहिस्ता फिर अकेला हो गया..||
----------*----------

Thursday, 31 July 2014

"जब हम बच्चे थे...!!"


कुछ तो है जो कि हम कहीं रखकर भूल आये हैं ...
अब ज़िन्दगी भर उसे खोजते रहेंगे ...
पर ना वो चीज़ मिलेगी.... और ना ही उसकी याद मिटेगी
अब ये सोचता हूँ कि....
बड़े होकर भी क्या ख़ाक ज़िन्दगी जी रहे हैं....
वो दिन ही अच्छे थे.... जब हम बच्चे थे....
              ----------*----------

Tuesday, 22 July 2014

"ख्यालों में ...!!"

बढ़ती हुई सी ये ज़िन्दगी
और गिरता हुआ वो मकान
बिछड़ता हुआ अपना बचपन
खोती हुई सी ये  मासूमियत
जाने क्यों ……
अक्सर, ये बस ख्यालों में आते हैं ………
----------*----------

Sunday, 20 July 2014

"ज़िद्द...!!"


एक तुम थे, जो तुम पर ही रह गए...
हम भी कुछ कम नहीं थे 
ज़िद्द तो हमने भी की थी.. 
और हम भी, हम पर ही रह गए ...

अब देखो... ये क्या हुआ 
न तुम हारे..  न मैं हारा... 
पर जीता भी तो कौन 
ये दूरियाँ जीतीं.... 
और इतनी लम्बी जीतीं कि 
अब न  तेरी आवाज़ आती है....
न ही तुम मुझे सुन पाती हो....

रोशनी भी कुछ कम हो रही है 
साये गहरा  रहे हैं 
एक ख़ामोशी चुपके से 
इस अँधियारे ज़िन्दगी में 
छा रही है 

दूरियाँ बढ़तीं जा रही हैं...
फिर भी ज़िद्द है दोनों को अभी भी... 
न तुम , तुम से हट  रहे हो... 
न हम , हम से हट रहे हैं... 
ना जाने ये ज़िद्द क्यों है… 
----------*----------

Sunday, 18 May 2014

"दुआ...!!"






बिछड़ के तुझसे...
सज़दे में, ये दुआ करता हूँ 
कि तुम खुश रहो हर पल 
क्यूंकि... 
अक्सर तुम ये कहते थे मुझसे  - 
कि मैं जब पास रहता हूँ तेरे- 
तब ही तुझे ख़ुशी मिलती है!! 
----------*----------

"हक़...!!!"

 तुम जो अगर, मुझ पर प्यार से.... अपना एक हक़ जता दो  तो शायरी में जो मोहब्बत है,  उसे ज़िंदा कर दूँ....  हम तो तेरी याद में ही जी लेंगे ... तु...